{"_id":"66effc786e134d62200060ab","slug":"cybercrime-fake-account-of-moradabad-dig-created-on-facebook-photo-also-uploaded-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध: मुरादाबाद डीआईजी का फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट, फोटो भी लगा दी, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध: मुरादाबाद डीआईजी का फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट, फोटो भी लगा दी, आरोपी की तलाश में पुलिस
Sun, 22 Sep 2024 04:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
मुनिराज जी डीआईजी मुरादाबाद
- फोटो : सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों ने डीआईजी मुनिराज जी का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना दिया है। फिलहाल किसी से पैसा मांगने की बात सामने नहीं आ रही है। डीआईजी का अकाउंट बनाकर अपराधियों ने पुलिस महकमे के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के पुराना आरटीओ आॅफिस चक्कर का मिलक में डीआईजी का कार्यालय और आवास मौजूद है। डीआईजी मुनिराज जी ने परिक्षेत्र के इंस्पेक्टर सोशल मीडिया सेल प्रभारी राकेश कुमार सिंह को जानकारी दी कि किसी अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके फेसबुक की फर्जी एकाउंट आईडी बना ली है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना को तहरीर दी। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके पहले साइबर अपराधी मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और सीएमओ का अकाउंट बना कर चुके हैं।
विज्ञापन