फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cyber ??thugs blew ten thousand from girl's account

साइबर ठगो ने युवती के खाते से दस हजार उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs blew ten thousand from girl's account
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से बैंककर्मी बन कर साइबर ठगों ने दस हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। युवती ने इसकी शिकायत थाना सिविल लाइंस पुलिस व साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी नेहा शर्मा एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने आरबीएल बजाज फिनवर्स का क्रेडिट कार्ड ले रखा है। रविवार उन्होंने गूगल पर सर्च कर बैंक का कस्टमरकेयर नंबर निकाला और उस पर कॉल कर एक ट्रॉजेक्शन की जानकारी चाही। कॉल रिसीव करने वाले ने बातों ही बातों में नेहा से बैंक डिटेल और क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी ले ली। बाद में मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर भी पूछ लिया। इसके बाद उसने खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर इसका मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हो सकी। बाद में पड़ताल करने पर पता चला कि गूगल से कस्टमर केयर का जो नंबर उसने सर्च किया था वह फर्जी है और साइबर ठगो ने डाल रखा है। नेहा ने थाने व साइबर सेल में तहरीर दे दी है। एसएचओ सिवल लाइंस ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed