फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber thugs blew 89 thousands from finance employee account

फाइनेंस कंपनी कर्मी के खाते से उड़ाए 89 हजार रूपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
cyber thugs blew 89 thousands from finance employee account
मुरादाबाद। साइबर ठग ने फाइनेंस कंपनी कर्मचारी को कॉल की और खुद को उनका रिश्तेदार बताकर फोन पे एप के जरिये 89 हजार रुपये उनके खाते से उड़ा लिए। पीड़ित ने इस मामले में महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

साइबर ठग ने इस बार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अनुज कुमार को शिकार बनाया है। अनुज थानाक्षेत्र के लाइनपार शक्ति नगर निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मेरा रिश्तेदार बताया। आरोपी ने कहा कि उनसे क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना है। लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है। उसने अनुज से कहा कि तुम्हारे खाते में पैसे डाल दे रहा हूं। आपके एकाउंट से भुगतान कर दूंगा। आरोपी ने अनुज के फोन पे की आईडी पर लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक करते ही अनुज के खाते से चालीस हजार रुपये कट गए। इसके बाद आरोपी ने वापस करने के बहाने से अनुज के दूसरे बैंक खाते से 49 हजार रुपये और उड़ा लिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed