फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cyber crime with retired head constable

सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के दो बैंक खातों से साइबर ठग ने उड़ाए 1.90 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के दो खातों से साइबर ठगों ने एक लाख 90 हजार रुपये उड़ा लिए।डिलारी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।आठ अगस्त को 49 हजार 998 रुपये, नौ अगस्त को तीन बार में 59 हजार 999 रुपये और 10 अगस्त को दो बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
cyber crime with retired head constable

विस्तार

डिलारी (मुरादाबाद)। सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल के दो खातों से साइबर ठगों ने एक लाख 90 हजार रुपये उड़ा लिए। डिलारी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर ठग ने खुद को पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू) का पेंशन बाबू बताकर पीड़ित से खातों की जानकारी ने ली थी।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुए हेड कांस्टेबल राम सिंह डिलारी के फजलपुर गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त 2022 को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को पीएचक्यू से पेंशन बाबू बताया। इसके बाद खातों की जानकारी ले ली। आठ अगस्त को 49 हजार 998 रुपये, नौ अगस्त को तीन बार में 59 हजार 999 रुपये और 10 अगस्त को दो बार में 60 हजार रुपये निकाल लिए। उनके खातों से कुल 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। राम सिंह 10 अगस्त को रुपये निकालने बैंक गए तो उनके खाते में 599 रुपये थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed