फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cuopling break goods train

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
cuopling break goods train
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के बेहटा गोकुल और कौढ़ा के बीच शुक्रवार दोपहर तीन बजे कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चालक ने इंजन बैक किया और दोबारा कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी मालगाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। मालगाड़ी दोपहर तीन बजे बेहटा गोकुल यार्ड से कौढ़ा की ओर गुजर रही थी। इसी दौरान तेज झटका लगने पर बोगी संख्या आठ और नौ को जोड़ने वाले कपलिंग टूट गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। काफी दूर तक डिब्बे दो हिस्सों में ही दौड़ते रहे। इसके बाद चालक केबिन में लगा लाल सिगनल जल गया। तब चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन रोक दिया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक दिन पहले ही रामपुर के मिलक में मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। सूचना मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गए। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और इंजन को बैक कराने के बाद कपलिंग को जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी। कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed