फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cultural exhibition started with fireworks

Moradabad News: आतिशबाजी के साथ सांस्कृतिक प्रदर्शनी का हुआ आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Cultural exhibition started with fireworks
मुरादाबाद। रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ जिला कृषि, विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (अनुगूंज) का आगाज शनिवार की शाम डीएम ने किया। खुशी में लोगों ने रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े।
विज्ञापन

पंचायत भवन स्थित जिगर मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर हुई रंग बिरंगी आतिशबाजी ने मौके पर मौजूद जनसमूह को रोमांचित कर दिया। मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी, (अनुगूंज), मुरादाबाद के निवासियों का न केवल मन मोह लेगा बल्कि विविध कार्यक्रम से उनके ज्ञान में वृद्धि करेगा। यह कार्यक्रम लगातार 27 जून, 2024 तक चलेगा। कार्यक्रमों का आयोजन जिगर मंच एवं पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य मनोरंजन ही नही, जिले के लोगों का सर्वांगीण विकास करना भी है। इस प्रदर्शनी से स्थानीय, उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर केसीएम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना वर दे वीणा वादिनी ... से की। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। छोटे बच्चों ने मां की थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने बंगाली और गुजराती नृत्य, पंजाबी भांगड़ा को प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन संजीव आकांक्षी ने किया। इस दौरान एसएसपी हेमराज मीणा, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कृषि प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को घोषित किया गया था लेकिन वे किसी निजी कारणों से अवकाश पर चले गए थे। इस कारण आयोजकों ने डीएम मानवेंद्र सिंह को मुख्य अतिथि बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनीबाग रात में हुआ गुलजार
कृषि प्रदर्शनी की शुरूआत होने के साथ कंपनी बाग के रोड पर तरह तरह की दुकानों से बाजार सज गया है। बच्चों के खिलौने से लेकर बड़े लोगों के लिए गांगल तक की बिक्री हो रही है। खाने के कई प्रकार के व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed