{"_id":"6a3aefe3ac9126795409452d","slug":"cuet-mixed-results-for-students-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-932302-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूईटी : विद्यार्थियों के लिए मिला-जुला रहा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूईटी : विद्यार्थियों के लिए मिला-जुला रहा परिणाम
विज्ञापन
मुरादाबाद। एनटीए द्वारा जारी किए गए सीयूईटी के परिणाम पर विद्यार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई हैं। कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि नॉर्मलाइजेशन की वजह से उनके अंक कम हो गए हैं। हालांकि उन्हें अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीदें है।
छात्रा अपूर्वा त्रिपाठी ने कहा कि मेरे पांच विषयों में 1250 में 1056 अंक आए हैं। मेरे हिसाब से यह अच्छा परिणाम है। इन अंकों के आधार पर मुझे दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में दाखिला मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे सबसे अच्छे अंक भूगोल विषय में आए हैं। भूगोल में 99.32 परसेंटाइल और 250 में से 234.6 अंक आए हैं। उन्होंने बताया कि अब मैं भूगोल विषय से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर सकूंगी।
छात्रा तनिष्का राहल ने बताया कि मुझे राजनीति विज्ञान से बीए ऑनर्स करना है। इसमें 87 परसेंटाइल हैं, जबकि सबसे अच्छा परिणाम अर्थशास्त्र विषय में रहा है। इसमें मेरा 95 परसेंटाइल है। उन्होंने कहा कि जब एनटीए ने आंसर की जारी की थी तो मेरे अच्छे अंक थे, लेकिन अब परिणाम आया है तो सौ अंकों की कमी हुई है। पता नहीं संस्था ने किस आधार पर नॉर्मलाइजेशन लागू किया है। इस परिणाम के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ या नाॅर्थ कैंपस में दाखिला मिलने की उम्मीद है। मेरे लिए यह परिणाम संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
छात्र आयुष ने बताया कि मेरे परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आया है। मेरे 450 अंक आए हैं। मुझे बीबीए करनी है। हो सकता है कि अब मुरादाबाद से ही पढ़ाई करनी पड़े।