{"_id":"6689e8482ef0b41dde0730d4","slug":"ctet-today-candidates-must-reach-centers-two-hours-before-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-433747-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीटेट आज, केंद्रों पर अभ्यर्थियों का दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीटेट आज, केंद्रों पर अभ्यर्थियों का दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को जिले में 30 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 24,200 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। सुबह की पाली में 30 केंद्रों पर 17 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि दोपहर की पाली में 14 केंद्रों पर 7200 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। जिला कोऑर्डिनेटर हेमंत झा ने कहा कि जिला प्रशासन ने कस्टोडियन समेत सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। जिलाधिकारी, एसएसपी और एसपी सिटी ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करवाई जाएगी। परिसर में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचानपत्र जरूर लाएं।
- परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच जाएं।
- केंद्र पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लाएं।
- परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी नीले अथवा काले रंग का पेन लेकर आएं।