{"_id":"9c0b428fcd53dcb8d119888efccd4098","slug":"cruilty-with-wife-becauseof-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता के बाल काटे, गर्भपात कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता के बाल काटे, गर्भपात कराया
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने बाद ही नव विवाहिता को ससुराल वालों ने कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने नव विवाहिता को घर से निकालने से पहले उसके बाल काटे और उसका दो माह का गर्भपात कराकर उसे धक्के देकर ससुराल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नगर के मोहल्ला बहेड़ावाला वार्ड 19 नई बस्ती निवासी शौकत अली की पुत्री नगमा ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी शादी तीन माह पूर्व सद्दाम हुसैन पुत्र शमशुद्दीन निवासी शरीफनगर के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। उन्होंने कुछ दिनों बाद ही पांच लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उन्होेंने उसे मारपीट कर करीब 15 दिन पूर्व घर से निकाल दिया था। लेकिन बाद में पंचायत ने उसे ससुराल शरीफनगर समझा बुझाकर भिजवाया था। लेकिन ससुराल वालों का उत्पीड़न जारी रहा।
आरोप है कि आठ फरवरी को पति, ससुर और सास ने पहले उसका गर्भपात कराया फिर उसके सिर के बाल कटवा दिए। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने फोन से घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसपर परिजन शरीफनगर पहुंचे और उसे वहां से अपने साथ ठाकुरद्वारा लेकर आए। पुलिस ने नगमा का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया। पुलिस ने नगमा की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।