फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Crowds of passengers waiting to board buses on Bhaiya Dooj

Moradabad News: भैयादूज पर बसों में चढ़ने को रही यात्रियों की भीड़

Fri, 24 Oct 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 24 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Crowds of passengers waiting to board buses on Bhaiya Dooj
बिलारी। भैयादूज के मौके पर बृहस्पतिवार को दिन भर रोडवेज की बसों और निजी यात्री वाहनों में बैठकर जाने के लिए नगर में परिवहन निगम के बस स्टेंड पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। बिलारी और मुरादाबाद से चलकर आने वाली रोडवेज की कोई बस जैसे ही बिलारी में बस स्टेंड पर रूकती थी तभी बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी शुरू हो जाती थी। यात्रियों की भीड़ खड़ी देख कई बार तो बस चालकों को बस स्टेंड के अंदर ले जाने की बजाए स्टेंड के बाहर हाईवे पर ही खड़ी करनी पड़ी। बिलारी से मुरादाबाद के बीच चलने वाले निजी यात्री वाहनों में भैयादूज के त्योहार की वजह से काफी भीड़ रही। जैसे ही हाईवे पर गांधी पार्क के सामने वाहनों की भीड़ की वजह से जाम लगने की स्थिति पैदा हुई तभी पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराकर जाम नहीं लगने दिया। थाने की महिला पुलिस कर्मी भी परिवहन निगम के बस स्टेंड पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed