फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crowded in train can not find a place in Rakhi

ट्रेनों में पैर रखने भर जगह के लिए बहनों की जद्दोजहद 

Thu, 18 Aug 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 18 Aug 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
crowded in  train can not find a place in Rakhi
राखी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए घर से निकली बहनों के ट्रेनें सहारा बनीं। जिसके चलते बुधवार को ट्रेनों में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ अधिक रही। ट्रेनों में चढ़ने के लिए भी मारामारी रही। जबकि गुुरुवार को ट्रेनों में और भीड़ बढ़ेगी। 

  गुुरुवार को भाई बहन के प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। बहन भाईयों के घर जाएंगी तो भाई भी बहन से राखी बंधवाने के लिए उनके घर जाएंगे। हर किसी को घर पहुंचने की लगी हुई है। जिसके चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन


बुधवार को स्टेशन अन्य दिनों की तुलना में अलग ही नजारा था। सभी प्लेटफार्म तक फुल थे। ट्रेन आने के साथ ही चढ़ने की होड़ लग जा रही थी। हालत ये थी कि कोच में घुसने के लिए ट्रेन से उतरने वालों को ही अंदर धक्का दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक तो स्थिति सामान्य थी, लेकिन दोपहर बाद से भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। जो भी ट्रेन आई उसमें पहले से ही भीड़ थी। इसके बावजूद कोच में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की और मारामारी होती रही। 


महिला कोच पर कब्जे वाले कम नहीं 
मुरादाबाद। महिला कोच में कब्जा करने वाले भी कम नहीं थे। जब कहीं जगह नहीं मिली तो महिला कोच पर भी कब्जा जमाने लगे। लेकिन रेलवे की ओर से त्योहार के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया। यहां तक कि महिला कोच को खाली कराने के लिए जीआरपी और आरपीएफ भी मौजूद नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed