फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crowd thronged the idagh ground on namaz

नमाज के बाद ईदगाह मैदान में उमड़ी आंदोलनकारियों की भीड़

Sat, 01 Feb 2020 03:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
crowd thronged the idagh ground on namaz
ईदगाह मैदान - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुरादाबाद के ईदगाह मैदान में चल रहे धरने के तीसरे दिन जुमे की नमाज के बाद भीड़ फिर से मैदान डट गई। इसके अलावा शुक्रवार को कांग्रेस, सपा, भाकपा (माले) समेत कई संगठनों के नेता भी आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए सीएए वापस न होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन


इस धरने में शुरू में जुमा होने के कारण आंदोलन स्थल पर सुबह के समय भीड़ कुछ कम दिखाई दी पर नमाज खत्म होते ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोग हाथ में तिरंगे तथा नारे लिखी तख्तियां ईदगाह मैदान पर पहुंच गए। महिलाएं भी घरों से निकलकर थोड़ी-थोड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचती रहीं। यह सिलसिला सायं तक जारी रहा। मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आंदोलन का मकसद सरकार के संविधान विरोधी कार्य का संविधान के दायरे में रहते हुए विरोध करना है। उन्होंने सीएए खत्म न होने तक आंदोलन जारी रखने का भी एलान अवाम से किया। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संस्थापक हाजी इकबाल ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार सीएए लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान विरोधी इस कानून को वापस लेना ही होगा। कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने कहा कि दो करोड़ लोगों को नौैकरी देने का वादा भाजपा ने किया था आज उसकी नीतियों ने ढाई करोड़ को बेरोजगार बना दिया। गन्ने का एक रुपया नहीं बढ़ाया, बिजली के दाम बढ़ गए। मजदूरी छीन ली गई, मनरेगा बंद कर दी गई। जनता इन मुद्दों पर सवाल न करे इसलिए सीएए लाकर उसका ध्यान बांटने का काम किया जा रहा है।


सभा को भाकपा (माले) जिला संयोजक रोहिताश राजपूत, सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के विजयपाल सिंह ने, आयोजक मंडल के सदस्य वकी रशीद, मुस्तफा अली, आसिफ चौधरी, अधिवक्ता आरिफ ने भी संबोधित किया। संचालन चांद खां और एहतशाम खां ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed