Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Crops destroyed without compensation for Ring Road land

Moradabad News: रिंग रोड की जमीन का मुआवजा दिए बगैर फसलें नष्ट की गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crops destroyed without compensation for Ring Road land
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) के सदस्यों ने रिंग रोड की जमीन के मामले को लेकर डीएम कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को धरना दिया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन जमीन का मुआवजा दिए बगैर खड़ी फसलों को जेसीबी से नष्ट कर दिया। प्रशासन जमीन का मुआवजा भी कम दे रहा है। इस मामले में यूनियन के पदाधिकारी किसानों के साथ शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत)के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चौधरी नौ सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने डीएम कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार की सुबह से धरना देना शुरू किया। किसान नेताओं का आरोप था कि अभी रिंग रोड की जमीन का मुआवजा निर्धारित किया गया है। किसानों को दिया नहीं गया है। जिला प्रशासन जमीनों के मुआवजे का रेट सस्ता किया है।
विज्ञापन

बगैर मुआवजा दिए जिले के अधिकारियों ने किसानों की खड़ी फसल जेसीबी से नष्ट कर दी। इस दौरान लोगों ने विरोध किया तो काम कुछ देर के लिए रोका गया है। हाई वे के किनारे एक ढाबे को भी अधिकारियों ने नष्ट कर दिया। आर्थिक क्षति होने के कारण किसान गुस्से में हैं। किसानों को फसल पकने तक का अवसर दिया जाना चाहिए। डीएम आज कार्यालय में नहीं थे। किसानों ने दोपहर तीन बजे तक धरना दिया। इस मामले में उन्होंने शुक्रवार को मिलने के लिए कहा है। धरने पर कपिल चौधरी, गतेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार चीमा, मोहित चौधरी, खजाना सिंह, पंकज चौधरी आदि किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed