{"_id":"5a07589d4f1c1b70548bc8b8","slug":"yuvak-ki-hadse-me-moot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर छूटे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छजलैट से मुरादाबाद में पत्नी-बच्चे से मिलने आ रहे बाइक सवार एक युवक कि भटावली मेें अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। युवक हत्या के एक मामले में जेल में बंद था, चार दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा था।
छजलैट के रमपुरा में किसान ओमप्रकाश रहते हैं। उन्होेंने बताया कि परिवार में उनका इकलौटा बेटा संजीव (35), संजीव की पत्नी नीलम और बेटा तुषार (12) हैं। बेटी नीरज की शादी हो चुकी है। नीलम और तुषार जिला जेल के पास ही किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। संजीव पर छजलैट में ही रहने वाली एक महिला की हत्या का मामला दर्ज था।
गत बुधवार को ही वह जेल से छूटा था। शनिवार को संजीव छजलैट से बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए आ रहा था। पुलिस ने बताया कि रात करीब साढे़ सात बजे संजीव की बाइक में अज्ञात वाहन ने भटावली के पास टक्कर मार दी। हादसे के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, संजीव ने हेलमेट नहीं लगाया था, उनका सिर सड़क से जा टकराया।
विज्ञापन
मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम में दी। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया, संजीव की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई तो उसके परिजनों को सूचना दी। शव को मोर्चरी पर भिजवा दिया गया। हादसे की सूचना पर ओमप्रकाश और गांव के कई लोग मोर्चरी पहुंचे।
एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिवार में मातम है। ओमप्रकाश ने बताया कि उनके दूसरे बेटे राहुल की भी पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।