{"_id":"f31bcbd4c6dae8c6aa47f7049a4dcf11","slug":"women-missing-from-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की शिकायत करने निकली महिला लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की शिकायत करने निकली महिला लापता
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 30 May 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
अट्ठारह मई को पति की शिकायत करने घर से निकली महिला आज तक घर नहीं पहुंची है। परिवार वाले भी उसकी तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। शुक्रवार को जिला अस्पताल भी पहुंचे मगर यहां भी कोई जानकारी नहीं हो सकी। मूंढापांडे के गांव गदईखेड़ा में रहने वाला लालाराम किसान है।
थोड़ी सी जमीन है जिसमें फसल उगाकर परिवार की आजीविका चलाता है। लालाराम की पत्नी गुड्डी पिछले कई दिनों से शहर में शिफ्ट होने की जिद कर रही थी। उसका कहना था कि गांव की जमीन बेचकर शहर में छोटा मकान लेकर रहेंगे। जबकि लालाराम इसका विरोध कर रहा था। अट्ठारह मई को फिर इस मुद्दे पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया।
काफी देर झगड़ा हुआ। गुड्डी अपने पति की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराने के लिए घर से निकली थी। लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला है। परिवार वाले उसी दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं। लालाराम शुक्रवार को अपने साले पप्पू सिंह निवासी हसुपुरा थाना डिलारी के साथ गुड्डी की तलाश करते हुए जिला अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसकी पत्नी के बारे में कुछ नहीं पता चल रहा है।