{"_id":"578b19ab4f1c1b9132c4b458","slug":"two-arrested-including-the-leader-of-the-gang-of-the-dead-insured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्दों का बीमा कराने वाले गैंग के सरगना समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्दों का बीमा कराने वाले गैंग के सरगना समेत दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बीमा क्लेम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्दाें का बीमा कराकर निजी बीमा कंपनियों से करोड़ाें रुपये का क्लेम हड़पने वाले गैंग का मास्टरमाइंड राजवीर सिंह शनिवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद राजवीर ने कई नेताओं व बीमा कंपनियों के अफसरों के नाम भी उगले हैं। ठगी का मुकदमा लिखाने वाले रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर दीपेश सिंह को भी अपने खेल में बराबर का भागीदार बताया है। देर रात पुलिस ने राजवीर के साथी संजय गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, बिरला सन लाइफ इंश्योेरेंस और बजाज एलायंज इंश्योरेंस कंपनी में मुर्दों के बीमे कराकर करीब 40 करोड़ रुपये का क्लेम हड़पे जाने का मामला जून में प्रकाश में आया था। अभी तक ऐसे 420 मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जहां मरे हुए लोगों को जिंदा दर्शाकर उनका बीमा किया गया और फिर तीन किश्तें जमा करते ही उनके मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर क्लेम ले लिया गया। करीब 40 करोड़ रुपये फर्जीवाड़ा करके हड़पे जाने की बात प्राथमिक जांच में साबित हो चुकी है।
ये खुलासा होने के बाद रिलायंस लाइफ इंश्योेरेंस कंपनी की मुरादाबाद शाखा के मैनेजर दिपेश सिंह ने कंपनी के सेल्स मैनेजर राजवीर सिंह, हरिओम सैनी समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ 19 जून को मझोला थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने 20 जून को रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर हरिओम सैनी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि राजवीर पूरे खेल का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
वह और बाकी साथी मिलकर मुर्दों का बीमा कराते थे और जिंदा लोगों को भी मृत दिखाकर उन्होंने तमाम क्लेम हड़पे थे। इसके लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाए जाते थे। पुलिस ने हरिओम को तो जेल भेज दिया था लेकिन राजवीर तभी से फरार था।
शनिवार सुबह पुलिस ने राजवीर के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने रिपोर्ट लिखाने वाले दीपेश सिंह को भी खेल में हिस्सेदार बताया है। भाजपा और सपा के कई नेताओं के नाम भी उसने उगले हैं।
इन नेताओं को खुद अपने फंसने का डर सता रहा है लिहाजा उन्होंने राजवीर को बचाने के लिए तमाम कोशिशें की हैं। दोपहर बाद पुलिस ने राजवीर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, इस गैंग में शामिल रिलायंस कंपनी के ही एक अन्य सेल्स मैनेजर संजय गिरी को पुलिस ने शनिवार रात मिलन विहार से गिरफ्तार कर लिया है। संजय मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है।