फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   turck looted from etawah sold in moradabad

मुरादाबाद में बेचने आए थे इटावा में लूटा ट्रक, दो गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
इटावा जनपद के इकदिल थानाक्षेत्र में फ्लाईओवर के पास शनिवार की रात सेल्सटैक्स अफसर बनकर कोरियर कंपनी का ट्रक लूटने वाले दो बदमाश मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। करीब 35 लाख रुपये के सामान से लदे ट्र्रक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरोह का सरगना इटावा निवासी रिंकू पंडित समेत चार बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन



जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए दो बदमाश बीएसएसी के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वह ट्रक बेचने मुरादाबाद आए थे। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को ट्रक लूट का खुलासा किया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शनिवार को दिल्ली के नारायणा से कानपुर के लिए ट्रैक ऑन कोरियर कंपनी का ट्रक कानपुर के लिए रवाना हुआ था। हरदोई के सिहानी थानाक्षेत्र के जकियापुर निवासी गजनफर अली पुत्र रहमतुल्ला ट्रक को ड्राइव कर रहा था। इटावा-औरैया हाईवे पर इकदिल थानाक्षेत्र में फ्लाईओवर के पास कार सवार बदमाशों ने खुद को सेल्सटैक्स अफसर बताकर ड्राइवर से ट्रक रुकवा लिया था। इसके बाद ट्रक  को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक को इंडिका कार में डाल  दिया और मौका पाकर जंगल में फेंक दिया था। एसएसपी ने बताया कि रविवार को मझोला पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बीएसएनएल गोदाम तिराहे के ट्रक खड़ा है। पुलिस वालों ने मौके पर जाकर देखा। जिसमें चार व्यक्ति बैठे थे।



पुलिस की घेराबंदी देखकर दो बदमाश फरार हो गए जबकि दो हत्थे चढ़ गए। उन्होंने अपने नाम विजय सिंह पुत्र मुन्नी सिंह निवासी चंदेलन पूर्वा हैदरपुर थाना अजीत नगर औरैया, नितेश कुमार उर्फ अश्वनी पुत्र मनोज कुमार निवासी मनिया मऊ थाना इकदिल जिला इटावा बताया। उन्होंने अपने साथियों के नाम राजू पुत्र लल्लू निवासी उधनपुर थाना इकदिल इटावा, रिंकू पंडित पुत्र शांति स्वरूप निवासी आसई थाना इकदिल इटावा और निप्पी उर्फ नृपेंद्र पुत्र ओमकार निवासी उधनपुर थाना इकदिल इटावा व अजय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed