फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three lakh rupees stolen from DLC's steno home

उपश्रमायुक्त के स्टेनो के घर से तीन लाख की चोरी 

Sun, 27 Mar 2016 03:11 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
three lakh rupees stolen from DLC's steno home
चोर
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में चोरों ने उपश्रमायुक्त के स्टेनो के मकान को निशाना बना लिया। खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर मकान में घुस गए और एक लाख की नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय स्टेनो बाहर गए थे। वापस लौटने पर वारदात की जानकारी हो पाई। उन्होेंने सिविल लाइंस थाने में चोरी का केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से ठाकुरद्वारा के बड़ा बाजार निवासी सुनील सक्सेना रामगंगा विहार फेस प्रथम में अनूप भारद्वाज के मकान में किराये पर रहते हैं। मुरादाबाद में ही उपश्रमायुक्त के स्टेनो के पद पर तैनात हैं। सुनील सक्सेना ने बताया कि 21 मार्च को उनकी दादी धनवती का निधन हो गया था। वह पत्नी अनुभा सक्सेना, बेटी अर्वन सक्सेना और बेटी पारखी को लेकर अपने पैतृक घर गए थे। होली के बाद शनिवार सुबह सुनील सक्सेना ठाकुरद्वारा से वापस लौटे तो उनके मकान की खिड़की की ग्रिल टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन


जबकि अंदर अलमारी के लॉक भी उखड़े पड़े थे और करीब एक लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान भी गायब था। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद वापस लौट गई। सुनील सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed