{"_id":"56f6f8544f1c1b4d31f14e58","slug":"talk-to-your-daughter-otherwise-kill-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से बात कराओ वरना मार डालेंगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से बात कराओ वरना मार डालेंगे
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेटी से बात कराओ वरना तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। तुम्हारी बेटी और पत्नी को भी अगवा कर लिया जाएगा। पिछले दस दिन से एक कारोबारी के मोबाइल फोन पर अज्ञात शख्स की कॉलों में इसी तरह की धमकियां दीं जा रही हैं। कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है।
चौकी और थाने में सुनवाई नहीं हुई तो कारोबारी ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अवंतिका कालोनी में रहता है। इस परिवार की बेटी पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है।
पिता ने बताया कि पिछले दस दिन से उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉलें आ रहीं हैं। कॉल करने वाला शख्स अपना नाम तो नहीं बताता। लेकिन कॉल रिसीव होते ही वह गाली-गलौज शुरू कर देता है। वह बार बार उसकी बेटी से बात कराने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर वह बेटी और उसकी मां को अगवा करने की धमकियां देता है।
विज्ञापन
कारोबारी की बेटी अगले ही स्कूल जाती है। उसे डर है कि कहीं उसकी बेटी के साथ कोई घटना न हो जाए। इसी डर में उसने बेटी को स्कूल जाने से रोक लिया है। लेकिन कॉलें आनी बंद नहीं हुई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के नंबरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।