फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student of University of Lucknow convert his religion in love , lover denies marriage

लखनऊ विवि की छात्रा ने मोहब्बत में किया धर्म परिवर्तन, प्रेमी ने निकाह से किया इंकार

Sun, 03 Apr 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
Student of University of Lucknow convert his religion in love , lover denies marriage
दरकते संबंध
लखनऊ विश्वविद्यालय की एक छात्रा मोहब्बत में छली गई है। जिस प्रेमी के लिए उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। अब उसने ही निकाह करने से इंकार कर दिया है। निकाह के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके भाई, बहन व मां ने छात्रा के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने कटघर थाने में आरोपी प्र्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मूलरूप सेे सीतापुर की रहने वाली छात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल पहले लखनऊ में उसकी मुलाकात नागफनी थानाक्षेत्र के डेहरिया मोहल्ला निवासी मो.साहिब पुत्र मो. अकरम से हुई थी। तब अकरम लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर गया था। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और शादी करने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. साहिब के कहने पर छात्रा ने अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। इसके बाद मो. साहिब छात्रा को लेकर मुरादाबाद आ गया और उसने करूला में छात्रा को किराये का मकान दिला दिया था।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने मो. साहिब से निकाह करने को कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। उसके साथ मारपीट की। जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके भाई मो. सालिम मंसूरी, मो. हसन, और बहन व मां ने भी मारपीट की।


इसके अलावा उसे धमकी दी कि वह शहर छोड़कर चली जाए। वरना उसकी हत्या करा दी जाएगी। सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed