फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with 4 year child

चार साल की बच्ची को अगवा करके बलात्कार

Wed, 26 Aug 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की चार वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घिनौनी घटना सामने आई है। पड़ोस में काम करने वाले एक राज मिस्त्री ने बच्ची को सोते वक्त उठा लिया और घर के पीछे पड़े खाली प्लाट में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



कानून गोयान निवासी नत्थू लाल रस्तोगी का सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हरथला के पास राज एन्क्लेव में मकान बन रहा है। बिहार का एक व्यक्ति इस निर्माणाधीन मकान पर चौकीदार करता है और यहीं अपने परिवार के साथ रहता है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ही प्रेम नगर निवासी राज मिस्त्री राजकुमार (22) पुत्र तुलाराम सैनी भी यहां पड़ोस में एक मकान में काम कर रहा है।
विज्ञापन



सोमवार को देर रात करीब बारह बजे वह निर्माणाधीन मकान से बिहार के चौकीदार की चार वर्षीय बेटी को उठा ले गया। उसने निर्माणाधीन मकान के पीछे पड़े खाली प्लाट में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें सुनकर चौकीदार और उसकी पत्नी की आंख खुली तो दौड़कर पीछे पहुंचे। बच्ची के परिजनों को आता देख राजकुमार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्ची के पिता ने खून से लथपथ बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन बीपी सिंह बालियान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed