{"_id":"5792fc7b4f1c1bac59c4bd3b","slug":"quarter-million-robbery-to-credit-care-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों की बट से घायल कर सवा लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचों की बट से घायल कर सवा लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिपोर्टिंग रहरा चौकी क्षेत्र में गुरुवार को समूह की उगाही करके लौट रहे क्रेडिट केयर कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने तरौली के पुल पर सवा लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। कर्मचारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी उदय शंकर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।
इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पूर्व गुरुवार को एक अन्य फाइनेंसकर्मी से भी लूटपाट की गई थी। मेरठ के पठानपुर कंकड़खेड़ा निवासी मनीश पुत्र जगवीर प्रजापति नगर की सरकारी अस्पताल रोड स्थित सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में बतौर क्षेत्रीय सदस्य के पद पर तैनात है।
पीड़ित जगवीर ने बताया कि वह गुरुवार को रहरा क्षेत्र के गांव छपना, नानई, कसाईपुरा से समूह की उगाही करके हसनपुर लौट रहे थे। ढाई बजे जैसे ही बाइक तरौली पुल पर पहुंची, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया।
विज्ञापन
बैग में रखी करीब 1 लाख 26 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।