{"_id":"b4d51cb3d2be366bfff347f5104302ca","slug":"police-constable-s-son-caught-in-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी संग चोरी में पकड़ा गया सिपाही का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी संग चोरी में पकड़ा गया सिपाही का बेटा
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विधान भवन में तैनात सिपाही अवधेश कुमार के बेटे अंकित शर्मा को कटघर पुलिस ने चोरी के मामले में उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। सिपाही के बीकॉम छात्र बेटे ने 25 जुलाई की रात सूरज नगर में एक घर में चोरी की थी। पुलिस ने रविवार सुबह गुलाबबाड़ी चुुंगी के पास से दोनों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया।
कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती सूरज नगर में 25 जुलाई 2015 की रात अमित कुमार पुत्र दयाराम श्रीवास्तव के घर में चोरी हुई थी थी। घटना के समय अमित कुमार अपने परिवार के साथ बाहर गया था। घर लौटने पर वारदात की जानकारी हो पाई थी पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित के घर चोरी की घटना करने में एक सिपाही का बेटा भी शामिल था।
पुलिस ने रविवार को गुलाबबाड़ी चुुंगी के पास घेराबंदी कर सिपाही अवधेश कुमार के बेटे अंकित शर्मा उर्फ मोनू निवासी कमला विहार और उसके साथी राजेंद्र उर्फ राज पुत्र कल्याण निवासी कमला विहार पीतल बस्ती थाना कटघर को पकड़ लिया। जबकि इनका साथी प्रशांत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी निशानदेही पर अमित के घर से चोरी की किए गए सामान में से एलसीडी, मोबाइल, गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। रविवार दोपहर पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। सीओ कटघर यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों के साथी प्रशांत की तलाश की जा रही है।