फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police caught mixed petrol selling shop

नागफनी की घनी बस्ती में पकड़ा गया नकली पेट्रोल का गोरखधंधा

Sat, 08 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
police caught mixed petrol selling shop
पेट्राोल
शहर के नागफनी इलाके में घनी आबादी के बीच थिनर से पेट्रोल बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया है। परचून दुकानदार महमूद ने अपनी दुकान के पीछे बाकायदा नकली पेट्रोल का गोदाम बना रखा था।
विज्ञापन


जहां थिनर से अपमिश्रित पेट्रोल बनाने के बाद वह पेट्रोल पंपों को नकली पेट्रोल सप्लाई करता था। नकली पेट्रोल की इस ‘फैक्ट्री’ का भंडाफोड़ होने के बाद से पंप संचालकों में भी हड़कंप है। मौके से बरामद 1290 लीटर अपमिश्रित पेट्रोल भरे ड्रमों को पूर्ति विभाग ने सील कर दिया है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर महमूद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुुलिस ने उससे सख्त पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एसपी शाक्य ने एक सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम और पुलिस को साथ लेकर गुरुवार रात नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला किसरौल में परचून दुकानदार महमूद पुत्र सुल्तान के घर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दुकान के पीछे बने गोदाम में टीम को नीले रंग के चार ड्रम मिले। जिनमें करीब 600 लीटर अपमिश्रित पेट्रोल था। एक वर्तन में टीम को लाल रंग का करीब 100 ग्राम केमिकल मिला। इस मकान में टीम को ड्रमों के अलावा दस से अधिक केन भी मिलीं, जिनमें करीब 700 लीटर अपमिश्रित पेट्रोल था।

टीम को देखकर महमूद ने तबियत खराब होने का नाटक शुरू कर दिया। अलबत्ता पूछताछ में उसने बताया कि वह थिनर और लाल केमिकल की मदद से नकली पेट्रोल बनाता है। जिसकी सप्लाई मंडल भर में कई पेट्रोल पंपों पर की जाती है। 

महमूद ने पुलिस और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को बताया कि वह पिछले कई साल से यह धंधा चला रहा है और हर माह करीब 50 हजार लीटर नकली पेट्रोल बनाकर पंपों पर सप्लाई करता है।


पूर्ति विभाग की टीम ने मौके से मिले नकली पेट्रोल भरे ड्रमों व केनों को सील करके मिट्टी तेल के थोक विक्रेता मैसर्स कनोडिया एंड कंपनी की सुपुर्दगी में दे दिया। डीएम के आदेश पर महमूद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed