फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   panchayat beaten lovers on religion conversion

प्रेमी का धर्म बदलने से इंकार.. भरी पंचायत पड़ी मार

Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
panchayat beaten lovers on religion conversion
panchayat - फोटो : amar ujala
डिलारी थाने के गांव मुस्तफापुर बढ़ेरा में पंचों के फरमान पर एक प्रेमी युगल को भरी पंचायत पीटे जाने की घटना सामने आई है। युवक और उसकी अधेड़ विधवा प्रेमिका की शादी कराने के लिए गुरुवार को गांव में पंचायत बैठी थी।
विज्ञापन


लेकिन पंचायत के दौरान पंचों ने प्रेमी के सामने धर्म बदलने की शर्त रख दी जिसे प्रेमी ने खारिज कर दिया। इस पर भड़के पंचों ने सरेआम युवक को जूताें और लाठी डंडों से पिटवाया। प्रेमिका बचाव में आई तो उसे भी भरी पंचायत जूते मारे गए। वहीं देर रात इस मामले में डिलारी थाने में दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पंचायत में प्रेमी जोड़े की पिटाई की यह घटना डिलारी थाने से बमुश्किल दस किमी की दूरी पर स्थित मुस्तफापुर बढ़ेरा गांव में घटी। पैंतीस वर्षीय एक युवक अपने घर के ठीक सामने रहने वाली 45 वर्षीय विधवा महिला के घर मजदूरी करता था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में यह बात फैली तो महिला के संप्रदाय के लोगों ने विरोध किया। महिला के पति की छह - सात साल पहले मौत हो चुकी है और उसका इकलौता बेटा सऊदी अरब में काम करता है। युवक की तुलना में महिला आर्थिक रूप से मजबूत है, उसने जानवरों की देखभाल के लिए घर के सामने रहने वाले युवक को काम पर रख लिया था। 

दोनों का प्रेम प्रसंग गांव में चर्चा का विषय बना तो गुरुवार को इस पर फैसला करने के लिए गांव में पंचायत बैठी। महिला और युवक दोनों ने प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार कर ली तो पंचों ने युवक को फरमान सुनाया कि वह धर्म बदलकर महिला के साथ शादी कर ले। लेकिन युवक ने धर्म बदलने से इंकार कर दिया।


इस पर पंचों ने उसके हाथ - पैर बंधवाए और जूतों से पिटाई शुरू करा दी। महिला को यह नागवार गुजरा और उसने प्रेमी की तरफदारी शुरू कर दी जिस पर पंचों ने उसे भी सरेआम पिटवाया। दोनों को लाठी डंडों से पीटकर युवक को हिदायत दी गई कि वह गांव छोड़ जाए। घटना से सहमा प्रेमी जोड़ा पुलिस के पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed