फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   now and will 2 to 4 murder aditya

‘अभी दो-चार हत्याएं और करेगा आदित्य’

Wed, 20 Dec 2017 12:23 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
now and will 2 to 4 murder aditya
crime scene - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक लाख के इनामी आदित्य को पकड़ना पुलिस के बस की नहीं है। अभी वह दो-चार और हत्याएं करेगा। यह दावा मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस द्वारा कस्टडी रिमांड पर लाए गए आदित्य के दोस्त विशाल ने पुलिस की मौजूदगी में किया। पुलिस का कहना है कि विशाल से पूछताछ के दौरान आदित्य के कुछ ठिकानों के बारे में जानकारी मिली है, आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

काजीपुरा निवासी विशाल पर आरोप है कि उसने कांठ रोड पर चार माह पहले प्रतापगढ़ के ग्राम घाटमपुर निवासी पालीटेक्निक छात्र अभिषेक को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद वह पेशी पर आए अपने दोस्त आदित्य को कचहरी से पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर भगा ले गया था। आदित्य पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। आदित्य ने पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बिजनौर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। दो बार उसका सामना पुलिस से भी हो चुका है।
विज्ञापन


आरोपी विशाल को बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। न्यायालय की अनुमति पर सोमवार सुबह उसे आठ बजे बिजनौर जेल से आठ घंटे की रिमांड पर लाया गया। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रेम नगर से तमंचा बरामद किया, उसे वापस जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं सुधरी पुलिस, विशाल की हथकड़ी भी छोड़ दी
 एक लाख के इनामी आदित्य को विशाल कचहरी के अंदर से पुलिसकर्मियों के सामने से भगाकर  ले गया था लेकिन इसके बाद  भी पुलिस नहीं सुधरी। मंगलवार को सिविल लाइन थाने में वह खुद ही अपनी हथकड़ी पकडे़ हुए दिखाई दिया। पुलिसकर्मी विशाल से चार कदम पीछे खडे़ थे, उन्हें विशाल के थाने से भागने का भी डर नहीं था।


जेल जाने के बाद भी विशाल को पुलिस का खौफ नहीं
जेल जाने के  बाद भी विशाल को पुलिस का खौफ नहीं। वह थाने में फोटो खिंचवाते वक्त अपने कॉलर चढ़ाने लगा। इस दौरान वहां पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे लेकिन उन्होंने उसे टोका तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed