फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder in mansarover

मानसरोवर में युवक की हत्या

Sat, 30 Jan 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
murder in mansarover
शहर की पॉश कालोनी मानसरोवर में शुक्रवार को रात करीब पौने बारह बजे एक चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने चाय विक्रेता को सीने और सिर में करीब से गोलियां मारीं और फरार हो गए। परिजन हत्या के पीछे रंजिश बता रहे हैं। मरने वाला हत्या के एक मामले में चार साल तक जेल में रह चुका है।
विज्ञापन




मझोला थाना क्षेत्र में हत्या की यह दुस्साहसिक वारदात मानसरोवर पैराडाइज होटल से चंद कदमों की दूरी पर हुई। पब्लिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक शूट और स्पोर्ट्स सूज पहने एक युवक की खून से लथपथ लाश सड़क किनारे पड़ी थी। पास में काले रंग की पैशन प्रो बाइक पड़ी थी। जिंदगी की आस में पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



थोड़ी देर बाद मरने वाले की शिनाख्त सुभाष सैनी (30) पुत्र स्व. रामलाल सैनी निवासी सैनी बस्ती बुध बाजार के रूप में हुई। सुभाष हिंदू कालेज गेट पर चाय का ठेला लगाता था। इंस्पेक्टर मझोला राजेश द्विवेदी ने बताया कि आठ साल पहले कपूर कंपनी पर हुए आशु मर्डर केस में सुभाष जेल गया था। रोते बिलखते मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने बताया कि छात्र नेता गजेंद्र चौधरी से भी सुभाष की दुश्मनी थी। दोनों के बीच फायरिंग हुई थी। लाइनपार के हनी और हेमंत से उसका दिन में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed