{"_id":"d6a01ddd1382a8e504f734a3e532a6a5","slug":"murder-in-mansarover-colony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर कालोनी में गोली मारकर कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसरोवर कालोनी में गोली मारकर कारोबारी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र की मानसरोवर कालोनी में गुप्ता सीमेंट के पीछे रविवार की देर रात थर्माकोल कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सुजाता सिंह समेत पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हमलावरों की तलाश में जुटी थी।
मझोला के रामेश्वर कालोनी निवासी दिनेश कुमार जाटव मानसरोवर कालोनी शिव मंदिर के पास रहने वाले कांता प्रसाद सैनी के साथ थर्माकोल का कारोबार करता है। दोनों ने मानसरोवर कालोनी में कांता प्रसाद के घर में ही अपना कारखाना बना रखा है। रविवार की रात कांता प्रसाद अपने साले की शादी में डबल फाटक गया था। उसने अपनी परचून की दुकान पर दिनेश को बैठने को कहा था। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आए।
उन्होंने दिनेश के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर आ गए तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन गंभीर अवस्था में उसे कॉसमॉस अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइंस सुजाता सिंह ने बताया कि घटना की तह तक जाने के लिए परिजनों से बातचीत की जा रही है।