फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Munirs fellow Saudi hidden in mumbai

माया नगरी में छिपा मुनीर का साथी सऊद

Sun, 07 Aug 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
 Munirs fellow Saudi  hidden in mumbai
अपराध - फोटो : demo
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी मुनीर का साथी सऊद माया नगरी(मुम्बई) में छिपा है। धामपुर बैंक लूट के 48 लाख रुपये उसी के पास हैं। बिजनौर पुलिस की रिमांड कस्टडी में मुनीर ने ये जानकारी दी है। अब बिजनौर पुलिस सऊद की तलाश में मायानगरी में दबिश देने की तैयारी कर रही है। शनिवार को रिमांड कस्टडी समय पूरा होने पर बिजनौर पुलिस ने मुनीर को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बिजनौर पुलिस ने कुख्यात अपराधी मुनीर को 2 अगस्त 2016 की सुबह दस बजे पांच दिन की रिमांड कस्टडी में लिया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। तब उसने कई राज खोले। उसने बताया कि 28 दिसंबर 2016 को उसने सऊद के साथ बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट के 48 लाख रुपये सऊद ने ले लिए थे।
विज्ञापन


दो अप्रैल 2016 को उसने बिजनौर के सहसपुर में एनआईए अफसर की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह लखनऊ चला गया था। उसने बताया कि उसका साथी सऊद माया नगरी चला गया था। लखनऊ में कुछ दिन रुकने के बाद वह हवाई जहाज से मुुंबई गया था। तब वह सऊद के पास ही मुंबई में रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस ने सऊद की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है। जल्द ही पुलिस मुनीर के साथी की तलाश में मुंबई जाएगी। एसओ स्योहारा सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को मुनीर की रिमांड कस्टडी समाप्त होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है। 

अपने गुर्गों के नाम प्रोपर्टी खरीदता था मुनीर
मुरादाबाद। रिमांड कस्टडी में मुनीर ने कबूला है कि उसने लूट डकैती की रकम से अपने दोस्तों के नाम पर प्रोपर्टी खरीदी थी। क्योंकि वह जानता था कि अगर पुलिस उसके खिलाफ कुर्की कार्रवाई करेगी तो दूसरे लोगों के नाम खरीदी गई जमीन बची रहेगी। उसने सहसपुर में भी एक व्यक्ति के नाम पर लाखों रूपये की प्रोपर्टी खरीदी थी।


 पुलिस ने बरामद की मुंगेरिया पिस्टल 
मुरादाबाद। बिजनौर पुलिस मुनीर को साथ लेकर लखनऊ पहुंची। पुलिस ने कल्याणपुर के आदिलपुर गांव से मुंगेरिया पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। उसने बताया कि इस मूंगेरिया पिस्टल से उसने एनआईए अफसर पर गोली चलानी चाही थी। लेकिन ऐन वक्त पर पिस्टल ने धोखा दे दिया था। तब उसने नाइन एमएम पिस्टल से तंजील और उनकी पत्नी पर गोलियां बरसाईं थीं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed