{"_id":"57ad676a4f1c1bee07ee579c","slug":"munir-was-murdered-innocent-arun-serving-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल किया था मुनीर ने जेल काट रहा बेगुनाह अरुण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्ल किया था मुनीर ने जेल काट रहा बेगुनाह अरुण
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी को गोलियों से छलनी करने वाले कुख्यात शूटर मुनीर ने अलीगढ़ पुलिस के एक खुलासे पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। तंजील हत्याकांड की इंवेस्टीगेशन रिपोर्ट में दर्ज मुनीर के बयान पर यकीन करें तो अलीगढ़ में तीन साल पहले पेट्रोलपंप पर हुई सनी की हत्या उसने की थी। मुनीर ने दावा किया है कि हत्या उसने की थी लेकिन अलीगढ़ पुलिस ने हत्या का फर्जी खुलासा करके अरुण नाम के युवक को जेल भेज दिया।
तंजील हत्याकांड की इंवेस्टीगेशन रिपोर्ट में दर्ज अपने बयान में दो लाख के इनामी कुख्यात शूटर मुनीर ने कहा है कि वर्ष 2013 में उसने अलीगढ़ में सिविल लाइंस एरिया में पेट्रोल पंप पर सनी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की थी।
मुनीर ने बयान में कहा है कि सनी से उसकी कोई रंजिश नहीं थी, बस पेट्रोल डलवाने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसे गुस्से आया और उसने अंटी से 32 बोर की रिवाल्वर निकालकर उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
मुनीर ने अपने बयान में कहा है कि सनी हत्याकांड में पुलिस ने शक की बुनियाद पर एक बार उसे पकड़ लिया था। लेकिन पूछताछ में पुलिस उससे कुछ उगलवा नहीं सकी और फिर निर्दोष मानकर छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मुनीर का ये गुनाह अरुण नाम के युवक के सिर पर मढ़ दिया और सनी की हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया। मुनीर ने अपने बयान में दावा किया है कि अरुण बेगुनाह है, हत्या उसने की थी।