फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   miss happening in marriage function

बारातियों की रंगबाजी में मातम में बदली खुशियां

Sat, 10 Dec 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
miss happening in marriage function
साईं अस्पताल में रिषभ के शव के पास खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बारात दरवाजे पर आ चुकी थी। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। हर कोई जश्न में डूबा था। ठीक उसी वक्त चली एक मनहूस गोली ने खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। दूल्हे के दोस्तों की रंगबाजी ने दुल्हन के भाई की जान ले ली। शहनाई खामोश हो गईं और हर कोई अवाक रह गया।
विज्ञापन


दुल्हन के घर वाले तो बेसुध हो गए। इकलौता बेटा गंवा चुके कपड़ा कारोबारी तो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। पंजाब के भटिंडा में हाल ही में एक डांसर की हर्ष फायरिंग में हुई मौत पूरे देश में सुर्खियों में है। जिले में भी हर्ष फायरिंग में हर साल औसतन दस लोगों की जान जाती रही है।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए कानून भी कड़ा किया गया है। लेकिन फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को हुई घटना फिर एक होनहार छात्र की जान ले ली। ऋषभ एमईटी नोएडा में फैशन डिजाइनिंग का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात चढ़त में दूल्हे के दोस्तों ने फायरिंग शुरू की तो दुल्हन के पिता राजीव गुप्ता ने कई बार टोका। लाइसेंसी रिवाल्वर और दूसरे हथियारों से फायरिंग कर रहे दूल्हे के दोस्तों और बारातियों को रोकने की उन्होंने कई बार कोशिश की। वो बार - बार कह रहे थे, रहने दो ...किसी को लग जाएगी।


लेकिन राजीव का क्या पता था कि खुशी में चली गोली उन्हीं के बेटे की जान लेे लेगी। पुलिस का कहना है कि अभी तक की पड़ताल में कमल नाम के शख्स का नाम सामने आया है। कमल दूल्हे पुलक की दुकान पर बतौर मैनेजर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed