{"_id":"591cb12e4f1c1bfc71f24645","slug":"minor-babby-died-due-to-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहे मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 18 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
died
सिविल लाइन के अंबेडकर नगर में हरथला रोड पर घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम के ऊपर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया। घायल मासूम को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।
अंबेडकर नगर में हरथला रोड पर बने मकान में सब्जी विक्रेता राजेंद्र सैनी अपने पिता बलवीर सैनी, पत्नी राजवती और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। राजेंद्र का बेटा मनु (3) बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा गुजरा।
ई-रिक्शा का पहिया नाली में चला गया, जिस कारण ई-रिक्शा पलटकर मनु के ऊपर गिर गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया, मौके पर भीड़ एकजुट हो गई। घायल मनु को उपचार के लिए उसके दादा बलवीर सैनी जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मनु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।