फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mart mila chalak

केमिकल से लदे ट्रक में मृत मिला चालक

Fri, 17 Nov 2017 12:11 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
mart mila chalak
truck - फोटो : अमर उजाला
  गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे एक ट्रक चालक का शव ट्रक में चालक की सीट पर पड़ा मिला। परिचालक की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट है कि चालक ने शराब पी रखी थी, अंदेशा है जहरीले पदार्थ के  सेवन से उसकी मौत हुई है। जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन


पंजाब के होशियारपुर जिला स्थित हरियाना थानाक्षेत्र में रहने वाले हरदीप सिंह (38) ट्रक चलाने का काम करते थे। वह गुवाहाटी से केमिकल से लदा ट्रक लेकर दिल्ली जा रहे थे। बुधवार रात को मूंढापांडे में ट्रक पहुंचने पर परिचालक लक्की ने फोन कर पुलिस को हरदीप के मौत की सूचना दी।
विज्ञापन


एसएचओ मूंढापांडे सारिक खान ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो हरदीप चालक की सीट पर बेसुध हालत में पडे़ थे, उनको जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान लक्की ने बताया कि मूंढापांडे में एक ढाबे पर वह दोनो बुधवार रात खाना खाने के लिए रुके थे, वहां पर खाना खाकर चले तो कुछ दूरी तय करने के बाद ही हरदीप ने जीरो प्वाइंट के पास तबियत खराब होने की बात कह ट्रक रोक दिया। लक्की इस दौरान दुकान पर चाय लेने गया, वापस आया तो देखा जयदीप ट्रक में बेसुध पडे़ थे।


एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जयदीप के शराब पीने की पुष्टि हुई है। अंदेशा जताया गया है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से उनकी मौत हुई है, बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed