{"_id":"3206c9e16d49a0d2adf6d7a224f77615","slug":"marriage-with-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ गई युवती ने अब मां-बाप के साथ जाने से इंकार कर दिया। युवती अंत तक प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। बाद में पुलिस ने उसकी सहमति से उसे ग्राम प्रधान के साथ जाने दिया। लेकिन उसने शर्त रखी कि तय सीमा में उसका निकाह करा दिया जाए।
थाना क्षेत्र के गांव की युवती का प्रेम प्रसंग अपने ही गांव के युवक से चला आ रहा था। दोनों चोरी-चोरी मिलते थे। लेकिन जब इसका राज खुला तो परिवार वालों ने दोनों पर पाबंदी लगा दी। लेकिन इसके बाद भी वह मिलते रहे। चार दिन पहले दोनों गायब हो गए। परिवार वालों ने थाने में शिकायत कर दोनों की तलाश की। परिवार वालों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों पक्षों में समझौते की बात चली।
पहले तो दोनों पक्ष शादी के लिए रजामंद नहीं हुए। लेकिन जब गांव के लोगों ने समझाया तो प्रेमी युगल का विवाह करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन इसके लिए कुछ समय रखा गया। युवती ने मां-बाप के साथ जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह अब अपने घर वापस नहीं जाएगी। बाद में युवती ने पास के गांव के प्रधान के घर जाने की सहमति जताई। लेकिन उसने शर्त यही रखी कि तय सीमा में उसका निकाह कराया जाए। लिखा पढ़ी के बाद युवती अपनी सहमति से प्रधान के साथ चली गई।