{"_id":"57d161d94f1c1be9063191c4","slug":"loot-with-businessman-on-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की कनपटी पर तमंचा रखकर व्यापारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की कनपटी पर तमंचा रखकर व्यापारी से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस एरिया में जेल के पीछे स्थित अशोक नगर मोहल्ले में बुधवार को सरेशाम चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी से पचास हजार रुपये लूट लिए। वारदात व्यापारी के घर के दरवाजे पर हुई। लुटेरों ने व्यापारी के नौ वर्षीय बेटे की कनपटी पर तमंचा सटाया और गोली मारने की धमकी देकर रकम छीन ले गए।
अशोक नगर निवासी अतुल कत्याल पुत्र सोमनाथ कत्याल की अमरोहा गेट पर किराना की दुकान है। रोज की तरह बुधवार को भी वह रात करीब आठ बजे दुकान से घर लौटे थे। बाइक से घर पहुंचे अतुल ने बाइक दरवाजे पर खड़ी करके घर के दरवाजे पर दस्तक दी, इतने में वहां दो बाइकों पर सवार चार लोग आ धमके।
चारों ने नकाब पहना था। इससे पहले कि अतुल कुछ समझ पाते उनके नौ वर्षीय बेटे अंशु कत्याल ने घर का दरवाजा खोल दिया। व्यापारी के घर का गेट खुलते ही चारों नकाबपोश बदमाश तेजी से लपके और व्यापारी व उनके बेटे अंशु की कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन
अचानक हुए इस हमले से व्यापारी के होश फाख्ता हो गए। लुटेरों ने बच्चे को गोली मारने की धमकी देकर व्यापारी से रुपयों भरा बैग छीन लिया। बैग में पचास हजार रुपये और कुछ दूसरा सामान था। महज दो मिनट से भी कम वक्त में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
लुटेरों के जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह बालियान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके लुटेरों की तलाश की जा रही है।