फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jivan sathi chheen rahe sanso ki dor

जीवनसाथी ही छीन ले रहे सांस की डोर

Mon, 13 Nov 2017 12:45 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
jivan sathi chheen rahe sanso ki dor
crime scene - फोटो : getty images
 शादी के बाद अवैध संबंध की वजह से शादी के  वक्त सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले जीवनसाथी ही सांस की डोर छीन ले रहे हैं। न तो उन्हें अपने बच्चों की फिक्र है न समाज की। मां-बाप के अवैध संबंध की सजा उनके बच्चों को भुगतनी पड़ती है, वह मां-बाप के प्यार से वंचित हो जाते हैं।
विज्ञापन



इस साल करीब 15 घटनाएं ऐसी हैं, जिनमें अवैध संबंध की वजह से हत्या की वारदातें की गई हैं। इनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। शादी के बाद का ‘प्यार’ इस कदर परवान चढ़ रहा है कि उसमें अड़ंगा डालने वाला व्यक्ति के सांस की डोर ही छीन ली जा रही है। अपने ही हाथों ‘अपनों’ की जान लेने में हत्यारोपियों के हाथ तक नहीं कंपकंपाते।
विज्ञापन


वह एक गहरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस इस तरह के कई मामलों का खुलासा कर चुकी है।

अवैध संबंध के शक में भी की जा रही हत्याएं
अवैध संबंध का शक होने भर से ही जीवनसाथी की हत्या कर दी जा रही है। इसका ताजा मामला मझोला थानाक्षेत्र का है। वहां पर मंडी समिति के पीछे रहने वाले चमन की शादी संभल निवासी युवती से हुई थी। चमन को शक था कि उसकी पत्नी के अपने जीजा से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी शक में उसने चाकू से गोद कर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस को पत्नी का शव खून से लथपथ अवस्था में घर में पड़ा मिला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 दंपती के बीच संवादहीनता बन रही अवैध संबंध की वजह’   
मनोचिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि इस तरह के केसों में देखने को मिलता हैं कि पारिवारिक विघटन बहुत ज्यादा है। पति-पत्नी के बीच संवादहीनता होना इसकी मुख्य वजह है, संवादहीनता के कारण वह एक दूसरे से असंतुष्ट होकर इमोशनल सपोर्ट को तलाशने लगते हैं। ऐसे में उन्हें अगर इमोशनल सपोर्ट कोई व्यक्ति देता है तो वह उससे जुड़ जाते हैं।

जिसके बाद वह इस रिश्ते में इतना आगे निकल जाते हैं कि वहां से वापस लौटने को तैयार नहीं होते हैं। इस स्थिति में दंपती एक दूसरे से अलग होने के बजाय हत्या जैसे जघन्य अपराध कर रहे हैं। जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। दंपती को आपस में बातचीत करनी चाहिए, वह एक दूसरे को तलाक देकर अलग हो सकते हैं।



‘ अवैध संबंध के कारण हत्या की वारदातें की गई हैं, ऐसे मामले में कई बार जांच के दौरान कातिल तक पहुंचने में मुश्किल हो जाती है। पीड़ित पक्ष को कई बार मामले की हकीकत का पता चलने पर विश्वास तक नहीें होता है। देहात क्षेत्र में हुई इस तरह की वारदातों का खुलासा किया जा चुका है।’

                            उदय शंकर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed