{"_id":"592b38724f1c1bdf15bdad92","slug":"husband-murdered-wife-in-doubt-of-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में पति ने की महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में पति ने की महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 29 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा में अवैध संबंध के शक में पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। शव को खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गया। बेटे ने पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस बल और डाग स्कवाड सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
देवीपुरा निवासी युवक ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी मां ओमवती (53) और पिता खेमपाल सिंह पशुओं का चारा लेने के लिए एक साथ जंगल को गए थे । रात आठ बजे तक माता-पिता घर वापस नहीं आए।
परिवार वालों को चिंता हुई तो युवक अपने भाई, पूर्व प्रधान मोहम्मद रिजवान तथा मोहल्ले वालों के साथ माता-पिता को तलाश करने के लिए जंगल में गया । देर रात शकील हाजी के भट्टे के पास सुगरपाल सिंह के गन्ने के खेत में ओमवती का शव मिला।
विज्ञापन
उनकी हत्या उनकी साड़ी के पल्लू से गला दबाकर की गई थी । ग्रामीणों ने महिला की हत्या की सूचना कॉल कर पुलिस को दी। सूचना पर एसपी देहात पुलिस बल और डॉग स्कवाड के साथ मौके पर पहुंचे ओर छानबीन की। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसके पिता खेमपाल उसकी मां ओमवती के चरित्र पर शक करते थे।
इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगडे़ होते थे। युवक ने अंदेशा जताया है कि उसकी मां की हत्या पिता खेमपाल ने की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने खेमपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।