फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hello! i m speaking, member of lashkar

वेस्ट यूपी में फिर सामने लश्कर का नेटवर्क

Mon, 10 Aug 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लश्कर का नेटवर्क सामने आया है। खुलासा हुआ है सहारनपुर जनपद से। देवबंद की पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक असद नोमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय तक मुरादाबाद भी रहा है। खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन



युवक ने कहा है कि वह लश्कर-ए-ताइबा के कमांडर से प्रभावित हुआ है। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में पहले भी आतंकी नेटवर्क सामने आता रहा है। मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और रामपुर तक दहशतगर्दों ने जड़े जमा ली हैं। मुरादाबाद में भी वर्ष 2000 में तीन आतंकवादी पकड़े गए थे। दुर्दांत आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा ने कई नौजवानों को बरगलाकर अपने जाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन



अब फिर इस आतंकी संगठन का नेटवर्क सामने आने लगा है। दरअसल रविवार की सुबह पुलिस टीम ने देवबंद क्षेत्र से एक छात्र को गिरफ्त में ले लिया। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने युवक से लंबी पूछताछ की। देवबंद में तैनात एसओजी प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि छात्र ने अपना नाम असद नोमान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुरादाबाद में भी रहा है। पुलिस के अनुसार उसने अपने आप को लश्कर-ए-ताइबा कमांडर हाफिज सईद से प्रभावित होना बताया है। संजय पांडे का कहना है कि छात्र के मोबाइल से मिले नंबरों की जांच पड़ताल की जा रही है। टीम उसे सहारनपुर ले गई।



ऐसे पकड़ में आया - शनिवार रात को करीब आठ बजे सहारनपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-ताइबा का सदस्य बताया। यह सुनते ही पुलिस चौकस हो गई। जब नंबर को ट्रेस किया गया तो वह एक छात्र का निकला। अभी खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed