फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ghotalo ke aarop me ghira center

घोटालों के आरोपों में घिरा मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर

Wed, 29 Nov 2017 12:24 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghotalo ke aarop me ghira center
Demo pic - फोटो : amar ujala
हस्तशिल्प कारोबार को बढ़ावा देने के लिए 33 वर्ष पहले स्थापित किया गया मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर घोटालों के आरोपों में घिर गया है। केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपये का अनुदान इस सेंटर को दिया गया। आरोप है कि मुरादाबाद की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को इस सेंटर का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने यहां निरीक्षण किया तो तमाम खामियां मिलीं, जिसके बाद सेंटर में अब तक किए गए खर्च का ऑडिट करने के निर्देश दिए थे। अब प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत पहुंची है। बताया जाता है कि जल्द ही जांच शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के हस्तशिल्प कारोबार की दुनिया में अलग पहचान है। वर्ष 1983-84 में रामपुर रोड पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर की स्थापना की। इसका उद्देश्य हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना था। प्रत्येक वर्ष वस्त्र मंत्रालय ने सेंटर को करोड़ों रुपये का अनुदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यहां के हस्तशिल्प कारोबार को सेंटर की योजना के अनुरूप लाभ नहीं मिला। केंद्र में सरकार बदलने के बाद सेंटर में घोटाले के आरोप लगाते हुए शिकायतें पीएमओ तक पहुंचनी शुरू हो गईं।

गत 6 नवंबर को वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव (वित्त) जेके दादू ने सेंटर का जायजा लिया, जिसमें कई गड़बड़ियां उजागर हुई। दादू ने सेंटर के महाप्रबंधक रविंद्र शर्मा से नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार से टीम भेजकर अब तक के खर्च का ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे।

ऑल इंडिया हैंडीक्राफ्ट बोर्ड के पूर्व सदस्य आजम अंसारी और हस्तशिल्पियों ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की है, जिसमें सेंटर पर खर्च का शीघ्र ऑडिट कराने की मांग की है। बताया जाता है कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें मुरादाबाद के हस्तशिल्प कारोबार को लेकर गंभीर है।


जल्द ही सेंटर का ऑडिट होने के साथ हस्तशिल्प कारोबार को दी जा रही अन्य सुविधाओं की जांच भी हो सकती है। इस संबंध में महाप्रबंधक रविंद्र शर्मा से काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed