फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   friend's murder for GF

गर्लफ्रेंड के लिए फ्रेंड की हत्या

Tue, 22 Mar 2016 08:46 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
friend's murder for GF
‌मित्र की हत्या के अाराोपी - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड के लिए दो युवकों ने अपने दोस्त को मार डाला और लाश रेलवे अस्पताल के पीछे फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह लोगों ने खून से सनी लाश देखी तो सनसनी फैल गई। तफ्तीश में शक के घेरे में आए दोनों युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया।
विज्ञापन




गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक उस लड़की से प्यार करता है जिससे मकतूल मोहित के प्रेम संबंध थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रेलवे अस्पताल के पीछे खंडहर में सोमवार सुबह 18 साल के एक युवक की लाश पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान मोहित कुमार पुत्र सुनील कुमार के रूप में की।
विज्ञापन


मोहित रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। पूछताछ करने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बताया कि रविवार रात मोहित को मोहल्ले के ही दो युवक योगेंद्र पाल पुत्र जगदीश पाल और मोनू उर्फ पैकेट पुत्र विजयपाल के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मोनू ने बताया कि कालोनी में रहने वाली एक लड़की से वह प्रेम करता था। लेकिन मोहित की वजह से उसका अफेयर खत्म हो गया था। रविवार की रात उसने योगेंद्र को बुलाया मोहिता को भी साथ में लेकर रेलवे अस्पताल के पीछे पहुंच गए।

तीनों आपस में दोस्त थे इसलिए मोहित को शक नहीं हुआ। तीनों ने वहां शराब पी। इस दौरान मोहित ने अपने मोबाइल में उसी लड़की के फोटो दिखाए तो मोनू भड़क गया। उसने योगेंद्र के साथ मिलकर ईंट से मोहित के सर पर ताबड़तोड़ वार किए। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

एक दिन पहले ही देहरादून से आया था मोहित

मोहित के प्रेम संबंधों की चर्चा कालोनी से लेकर उसके घर तक पहुंच चुकी थी। छह माह पहले तक मोहित अपने छोटे भाई आकाश और आशीष के साथ पारकर रोड पर चश्मा बेचता था। लेकिन मोहित की शिकायत मिलने के बाद घरवालों ने उसे मामा के पास देहरादून के हर्रावाला भेज दिया था। वहां मोहित मामा की कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। शनिवार को ही वह होली मनाने के लिए यहां आया था। 
 

हत्या के बाद सिगरेट पी और घर चले गए

योगेंद्र ने बताया कि रविवार की रात मोहित उसे कालोनी में मिला था। उसने कहा था कि वह देहरादून से शराब की तीन बोतलें लेकर आया है। इसके बाद मोनू को भी बुला लिया था। हम तीनों रेलवे अस्पताल के पीछे चले गए थे। यहां तीनों ने शराब पी। इसके बाद मोहित ने अपना मोबाइल निकाल लिया और उसी लड़की के फोटो दिखाने लगा।


जिस पर मोनू भड़क गया। योगेंद्र ने दोनों को समझाने की कोशिश की तो मोहित मेरी मंगेतर के बारे में भी बुरा भला कहने लगा। इसके बाद हम दोनों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हम दोनों स्टेशन के सामने कैंटीन पर पहुंचे और सिगरेट, गुटखा खाने के बाद अपने घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed