फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   film se pahle kara le beema

फिल्म देखने से पहले करा लें बीमा

Mon, 20 Nov 2017 01:22 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
film se pahle kara le beema
padmavati film - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रविवार दोपहर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संजय लीला भंसाली के पुतले फूंक कर विरोध जताया। दर्शकों को भी चेतावनी दी कि अगर वह फिल्म देखने जाएं तो पहले अपना बीमा करा लें। उनके साथ कोई भी घटना हो सकती है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी रविवार दोपहर हनुमान मूर्ति तिराहे पर पहुंच गए। उन्होंने फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज का विरोध किया। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण में  इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। फिल्म रिलीज से क्षत्रिय समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। जिससे क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि इस फिल्म को देखने से पहले दर्शक अपना बीमा करा लें। अगर फिल्म देखने गए तो उनके साथ कोई भी घटना घट सकती है। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों ने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली के पुतले फूं कें गए। इसके अलावा  पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी नेता शशि थरूर का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर योगेेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्षत्रियों पर गैर जिम्मेदार बयान दिया है। पुतला फूंकने वालों शरद चौहान, चेतन सिंह राणा, सुमित ठाकुर, बंटी ठाकुर, सतीश कुमार रोहित अवनीश चौहान, विक्की ठाकुर, रूप सिंह और नितिन चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed