फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fake currency smuggler arrest

जाली नोटों समेत तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 07 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
fake currency smuggler arrest
पाकबड़ा पुलिस ने वेस्ट बंगाल के मालदा निवासी सप्लायर को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
संभल में नकली नोटों के धंधेबाजों को फेक करेंसी की डिलीवरी देने के लिए पहुंचा पश्चिम बंगाल का तस्कर 1.40 लाख रुपये के जाली नोटों समेत मुरादाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह संभल में मुल्ला नाम के एक शख्स को जाली नोटों की डिलीवरी देने आया था।
विज्ञापन


पकड़े गए शबी उल अबू दीन ने दिल्ली और वेस्ट यूपी में जाली नोटों की सप्लाई करने की बात कबूली है। पाकबड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा जाली नोटों का तस्कर शबी उल अबू दीन वेस्ट बंगाल के मालदा जिले के कलिया चक थाना क्षेत्र के काशिम नगर का रहने वाला है।  पुलिस ने रविवार को उसे पाकबड़ा के गांव कौंडरी से दबोच लिया।
विज्ञापन


उस वक्त वह 1.40 लाख रुपये के जाली नोटों की खेप लेकर संभल में मुल्ला नाम के शख्स को डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह मुल्ला का पूरा नाम नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार वह पश्चिम बंगाल से नकली नोटों की खेप लाता है और मुल्ला उसे फोन करके संभल में हर बार नए ठिकाने पर डिलीवरी देने को कहता है। शबी उल अबू दीन ने पुलिस को बताया है कि वह संभल में हर बार नए ठिकाने पर नोटों की डिलीवरी देता रहा है।

 
बीस वर्षीय शबी उल अबू दीन पढ़ा लिखा नहीं है। उसके पकड़े जाने की सूचना पर खुफिया एजेंसियों ने भी थाने पहुंचकर उससे पूछताछ की है। पुलिस ने संभल में उसके बताए कई ठिकानों पर छापामारी भी की है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed