फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emam par tana tamancha

नमाज पढ़ी, सलाम किया और तान दिया इमाम पर तमंचा

Sat, 11 Nov 2017 01:19 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Emam par tana tamancha
crime scene - फोटो : अमर उजाला
 मुगलपुरा स्थित जामा मस्जिद मेें शुक्रवार रात एक युवक ने नमाज पढ़ी, इसके बाद इमाम को सलाम कर उन पर तमंचा तान दिया। आरोपी ने इमाम से कहा कि तुम्हें गोली मारने का ऑर्डर मिला है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जामा मस्जिद में ही मौजूद एक युवक ने आरोपी का विरोध जताया तो उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सिर में चोट लगने के कारण युवक लहूलुहान हो गया। आरोपी मौके से भाग गया। बड़ी संख्या में इमाम के साथ अन्य लोगों ने मुगलपुरा थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



जामा मस्जिद के गेट नंबर एक के पास रहने वाले कारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि वह जामा मस्जिद में इमाम हैं। रात पौने आठ बजे वह जामा मस्जिद में नमाज पढ़ा रहे थे। एक युवक उनके पीछे ही नमाज पढ़ रहा था। नमाज खत्म होने के बाद उस युवक ने इमाम कोे सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने इमाम से कहा कि वह जमात से जुड़ना चाहता है, बात करते हुए इमाम को लेकर वह जामा मस्जिद के बरामदे में आ गया। इमाम ने युवक से पूछा कि वह कहां रहता है? तो उसने बताया कि उसका नाम वसीम है, जामा मस्जिद के पास ही रहता है।

आरोपी ने अंटी से तमंचा निकालते हुए इमाम पर तान दिया और कहने लगा कि ‘आपको गोली मारने का ऑर्डर मिला है।’ आरोपी ने इमाम से कहा कि जामा मस्जिद में इमामत के लिए वोटिंग होनी चाहिए, जल्द ही चुनाव की व्यवस्था करवा दो।

इस दौरान आरोपी की हरकत को देख जामा मस्जिद में मौजूद स्थानीय निवासी आजम ने विरोध जताया तो आरोपी ने उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। आजम के सिर में और चेहरे पर चोट आई, वह लहूलुहान हो गया तो आरोपी वहां से भाग निकला।

मामले की शिकायत करने इमाम कारी मोहम्मद इब्राहिम के साथ बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर मुगलपुरा थाने पहुंचे। एसएचओ मुगलपुरा अजय श्रोत्रिय से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी तो वह घर से भागा मिला। थोड़ी देर बाद वह खुद थाने पहुंचा। आरोपी के परिजनों ने बताया कि वसीम नशे का आदी है, तीन-चार बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा चुका है। आरोपी से देर रात तक तमंचा बरामद नहीं हुआ है, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed