फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   died on teasing with daughter

किशोरी से छेड़खानी पर लाठियाें से पीटकर युवक की हत्या

Thu, 25 May 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 25 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
died on teasing with daughter
died
बिलारी थानाक्षेत्र के रूस्तमनगर सहसपुर गांव के मोहल्ला लाल मस्जिद क्षेत्र में किशोरी से छेड़खानी करने पर युवक को पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। जबकि गांव में तनाव है।
विज्ञापन


सहसपुर गांव के मोहल्ला लाल मस्जिद क्षेत्र में मृतक जफर आलम (30) और हत्यारोपी के दोनों के घर एक ही गली में हैं। मोहल्ले वालाें के मुताबिक 15 दिन पहले आरोपी की 14 वर्षीय बेटी से जफर आलम ने छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


उस समय तो किशोरी ने अपने परिजनाें को कुछ नहीं बताया लेकिन बुधवार की दोपहर किशोरी ने अपनी मां को बताया कि पड़ोसी युवक आए दिन उसे परेशान करता है और कुछ देर पहले भी घर में घुसकर धमकी दे रहा था। यह बात जब किशोरी के पिता और चाचा को पता चली तब उन्हें गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने जफर आलम को फोन करके यह कहते हुए अपने घर बुलवाया कि उनके घर आकर पैसाें का हिसाब कर लो। जैसे ही जफर आलम घर में घुसा तभी किशोरी के पिता और उसके भाई ने जफर आलम को पकड़कर कमरे के अंदर बंद कर लिया और लाठियाें से पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद घायल हालत में उसे बाहर छोड़कर पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। देर शाम जफर ने जिला अस्पताल मुरादाबाद में दम तोड़ दिया।

इस खबर से दोनों पक्षाें में तनाव होने की खबर पर कोतवाली पुलिस मोहल्ले में पहुंच गई और मृतक के गमजदा परिजनाें को समझा बुझाकर शांत किया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मानचंद ने पहले तो हत्यारोपियाें के घर पहुंचकर पूरी जांच की।

संबंधित किशोरी और उसकी मां से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। बाद मे पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनाें से पैसों के लेनदेन की बाबत जानकारी ली। जफर की मौत की खबर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई मोहम्मद कमर की तहरीर पर गुलाम मोहम्मद, नूर मोहम्मद, फारूख और नूर मोहम्मद के साले (नाम अज्ञात) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed