फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dead found in jail toilate

कारागार के शौचालय में मृत मिला लंबरदार

Mon, 25 Dec 2017 01:06 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
dead found in jail toilate
जेल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला कारागार में शनिवार देर रात लंबरदार सोहन लाल(50) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कैदी सोहन लाल जेल के शौचालय में मृत अवस्था में पड़ा मिला। जेल अफसरों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भर कैदी का शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

पचास वर्षीय कैदी सोहन लाल संभल जनपद के चंदौसी थानाक्षेत्र के जारई गांव का रहने वाला था। जेल अफसरों के मुताबिक, 2005 में जारई गांव में नबी मोहम्मद की हत्या में सोहन लाल को जेल भेजा गया था। 15 सितंबर 2015 को सोहन लाल, बट्टू, दिनेश को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कैदी सोहन लाल जिला जेल में लंबरदार था।
विज्ञापन


21 दिसंबर को हालत बिगड़ने पर सोहन लाल को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात करीब दो बजे वह शौचालय में गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बंदी रक्षक ने शौचालय में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। शनिवार देर रात ढाई बजे जिला अस्पताल में डाक्टरों ने कैदी सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन चौबीस घंटे बीतने के बाद भी कैदी का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। दोपहर बाद पंचनामा तैयार किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एमएचएस रिजवी ने बताया कि कैदी को हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। उधर सोहनलाल के बेटे रिंकू ने बताया कि वह बीस दिसंबर को अपने पिता से मुलाकात करके गया था।

लेकिन तब उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। रिंकू ने बताया कि उसके परिवार में मां उर्मिला और भाई बहन गुड़िया, पप्पू, चांदनी, रिंकू, पुष्पा, नीतू और खुशबू व रिंकी हैं।


एक और बंदी की हालत बिगड़ी
मुरादाबाद। जिला जेल में बंद एक और बंदी ग्रीश पाल की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी ग्रीश को रविवार सुबह पौने दो बजे तेज बुखार में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed