फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constable Death Case

सिपाही मौत प्रकरणः रोडवेज पर नशे में साथियों को मिला था सिपाही

Fri, 22 Jul 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
Constable Death Case
हादसा - फोटो : demo
 रामपुर पुलिस लाइन में तैनात रहा सिपाही नशे की हालत में घर से निकला था। रोडवेज बस स्टैंड पर साथी पुलिस सिपाहियों को वो नशे में  मिला था। बकौल पुलिस उससे सही से चला भी नहीं जा रहा था। वहीं सिपाही की मौसी का भी कहना है कि वो उसने शराब पी थी।
विज्ञापन


नशे की हालत में रामपुर जाने के लिए निकला था। गुरुवार को सिपाही की मौत का सच जानने के लिए पुलिस की एक टीम सिपाही के गांव पहुंची और परिजनों से भी पूछताछ की। परिवार के लोगों ने किसी भी रंजिश से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस बहादुर की मौसी के घर रामहट भी गई। यहां बताया गया है कि खाना खाने के बाद करीब नौ बजे बहादुर सिंह चला गया था। 

अमरोहा जिले के रजबपुर थानाक्षेत्र के जमापुर निवासी बहादुर सिंह(30) पुलिस विभाग में सिपाही था। सिपाही का रक्तरंजित शव बुधवार तड़के कटघर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला था। जिस स्थान पर बॉडी मिली वहां न तो कोई स्टॉपेज है और न ही सिपाही के पास अपना कोई वाहन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हत्या करके यहां शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी नितिन तिवारी ने सिपाही की मौत का सच सामने लगाने के लिए सीओ कटघर और एसओ ओमकार सिंह को लगाया है।

गुरुवार को सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम अमरोहा गई। सिपाही के परिजनों से पूछताछ की। उन्ह ोंने किसी तरह की रंजिश से इंकार कर दिया। इसके बाद टीम सिपाही की मौसी के घर भी गई। मौसी व अन्य परिजनों ने बताया कि बहादुर सिंह शराब के नशे में आया था। उसके पास मछलियां थीं। वह खाना खाने के बाद रामपुर ड्यूटी पर पहुंचने की बात कहते हुए मौसी के घर से चला गया था। 

मौसी के घर से नशे की हालत मेें निकला था
मुरादाबाद। बहादुर सिंह की मौसी ने पुलिस को बताया कि पुलिस बहादुर सिंह ने शराब पी थी। वह नशे में था। रामपुर जाने की जिद कर रहा था। परिवार के लोगों ने कहा था कि उसे कोई रामपुर छोड़ जाएगा। उससे चला नहीं जा रहा था। इसके बाद फोन पर बहादुर के घर इसकी जानकारी दी थी। बाद में बहादुर सिंह अकेला ही रामपुर के लिए रवाना हो गया था। 


बस कंडक्टर और चालकों से की जा रही पूछताछ
मुरादाबाद। सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात बारह बजे से एक बजे की बीच जितनी भी बसें रामपुर रोड से गुजरी हैं। उन सभी बसों के चालक और कंडक्टरों से पूछताछ की जा रही है। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। रोडवेज बस अड्डे पर जाकर उस रात रामपुर रोड से कौन कौन से बसें निकलीं हैं। सभी का डाटा निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed