{"_id":"174bed2521fbee85582efcdb01cc09d9","slug":"chain-snetching-in-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े जेई की पत्नी से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े जेई की पत्नी से सोने की चेन लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई रिक्शा में सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े सिविल लाइंस में एसपी जीआरपी आवास के पास पीडब्ल्यूडी जेई की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। जेई की पत्नी ई रिक्शा से चंद्र नगर स्थित अपने घर लौट रही थीं, दोनों बदमाश रास्ते से इसमें सवारी बनकर बैठे थे।
दिनदहाड़े हुई लूट की इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। एक महिला समेत दो राहगीरों ने लूटपाट होता देख हिम्मत दिखाई और लुटेरों को ईंट लेकर दौड़ाया लेकिन बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचे तान दिए और अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गए।
पीडब्लूडी मुरादाबाद में तैनात जेई शिव कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ही चंद्र नगर फ्रेंड्स कालोनी में रहते हैं। जेई की पत्नी अनीता शर्मा मंगलवार को मुख्य डाकघर गई थीं। दिन में करीब ढाई वजे वह डाकघर का काम पूरा कर घर जाने के लिए सिविल लाइंस स्थित एकता द्वार से ई रिक्शा में सवार हुई थीं।
विज्ञापन
अनीता ई रिक्शा में अकेली ही थीं लेकिन कुछ दूर चलने के बाद बाइक सवार तीन युवकों ने रिक्शा रुकवा लिया। इनमें से दो युवक ई रिक्शा में चंद्र नगर चलने की बात कहकर बैठ गए जबकि उनका तीसरा साथी बाइक से ही कुछ फासले से चलता रहा। ई रिक्शा जैसे ही ताज पैलेस तिराहे पर एसपी जीआरपी आवास के पास पहुंचा तभी उसमें सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने उसे रुकवा लिया।
इन युवकों ने अनीता शर्मा के गले में पड़ी सोने की चेन को खींच लिया और भागने लगे। अचानक हुए हमले से अनीता रिक्शा से नीचे गिर पड़ीं और चोटिल हो गईं। चेन लूटते ही बदमाश पहले से कुछ दूरी पर तैयार खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ बैठे और बाइक से भागने लगे। इतने में यहां गुजरे एक युवक और महिला ने ईंट उठाकर बदमाशों को दौड़ाना चाहा तो उन्होंने तमंचा तान दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनीता ने बताया कि चेन आठ ग्राम की थी जिसे उनके पति ने जन्मदिन पर गिफ्ट किया था।