{"_id":"591cae184f1c1b8b51f2422d","slug":"cever-line-work-complete-before-cm-s-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आने से पहले बिछ जाएगी सीवर लाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम के आने से पहले बिछ जाएगी सीवर लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 18 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनोें तक शहर की पब्लिक दुश्वारियों झेलती रही। लेकिन सीवर खुदाई की रफ्तार में तेजी नहीं आई। अब मुख्यमंत्री का प्रोग्राम क्या आ गया काम भी तेजी आ गई। सीएम के आने से पहले सीवर पाइप लाइन बिछा दी जाएगी।
बीस मई की रात तक फव्वारा से लोकोशेड पुल तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सड़क से मशीनें हटा ली जाएगी। यही नहीं करीब सौ मीटर सड़क भी बना ली जाएगी। पिछले चार दिनों से फव्वारा से लोकोशेड पुल तक सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
इस काम को महीनेभर में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दो दिन पहले तक लोकोशेड पुल पर चार पहिया वाहनों के एंट्री पर रोक लगी रही। कांशीरामनगर गेट से फव्वारा तक लोगों को पैदल ही आना जाना पड़ा। वहीं चार पहिया वाहनों को दिल्ली रोड से घूमकर कांठ रोड या स्टेशन रोड पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान पब्लिक जाम से जूझती रही। हालांकि डायवर्जन प्लान फेल होने पर मंगलवार से चार पहिया वाहन पुल से निकाले जा रहे हैं। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के मुरादाबाद आने के प्रोग्राम के बाद सीवर खुदाई में तेजी आ गई है। वह 21 मई को मुरादाबाद आएंगे।
उनके आने पहले सीवर पाइप लाइन बिछा दी जाएगी। बीस मई की रात तक सड़क से जल निगम मशीनें हटा लेगा। साथ ही करीब सौ मीटर सड़क भी सही कर दी जाएगी। जल निगम के एक्सईएन महेंद्र सिंह का कहना है कि बीस मई तक फव्वारा से लोकोशेड तक सीवर पाइप लाइन बिछा ली जाएगी। मिट्टी बैठने पर सड़क का भी काम शुरू कर दिया जाएगा।