{"_id":"5a341ea34f1c1b86698c1d6c","slug":"cctv-covrage-on-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी खोलेगा अवैध खनन के धंधेबाजों से मिलीभगत की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी खोलेगा अवैध खनन के धंधेबाजों से मिलीभगत की पोल
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं, लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ऐसे में अब पुलिस की टीम अवैध खनन से जुडे़ धंधेबाजों पर सख्ती करने की योजना बना रही है, ऐसे लोगों से मिलीभगत करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
शहर में अवैध खनन के अलावा शहर के बाहर से अवैध खनन कर वाहनों को मुरादाबाद के रास्ते अन्य जिलों में ले जाने की शिकायत पुलिस को मिलती हैं। सूत्रों की मानें तो रोजाना बड़ी संख्या में अवैध खनन के वाहन देहात क्षेत्र के कई इलाकों से गुजरते हैं। ऐसे धंधेबाजों से मिलीभगत के आरोपी भी सरकारी कर्मचारियों पर पूर्व में लगे हैं। एसपी देहात उदय शंकर सिंह का कहना है कि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी, अवैध खनन के वाहनों को भी जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
इसके लिए ऐसे रास्तों को चिंह्ति किया जा रहा है, जहां से इन वाहनों के गुजरने की सूचनाएं पुलिस को मिलती हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, अगर सीसीटीवी कैमरे में अवैध खनन के वाहन गुजरते हुए नजर आए तो संबंधित थानाक्षेत्र के एसएचओ पर भी कार्रवाई की जाएगी, लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
खनन माफियाओं पर नकेल कसने में खनन विभाग के अधिकारी और पुलिस द्वारा ढील बरते जाने से धंधेबाज बेलगाम हो गए हैं। कई बार आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी हमला किया है। संगीन मामलों में भी आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। जांच के नाम पर महज खानापूर्ति ही होती है।
चार साल पहले कटघर में तत्कालीन सीओ को खनन माफियाओं ने अपने डंपर से कुचलने का प्रयास किया था। कटघर क्षेत्र में रामगंगा नदी में थाने की पुलिस की मिलीभगत से खनन का गोरखधंधा चल रहा था। क्षेत्र के लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत की। लेकिन खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं सकी।
इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने तत्कालीन सीओ कटघर से इसकी शिकायत की थी। सीओ ने थाने और पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दिए बिना ही अपनी टीम के साथ खनन माफियाओं को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। इस दौरान खनन माफियाओं ने तत्कालीन सीओ को अपने डंपर से कुचलने का प्रयास किया था।
जिसमें तत्कालीन सीओ घायल हो गए थे। इसके बाद खनन माफिया मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें आज तक नहीं पकड़ा जा सका है। छह माह पहले कटघर में एक खनन अधिकारी पर भी हमला किया गया था। उस मामले में कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन सभी आरोपियों को पकड़ने अब तक फेल हुई है।