फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case of molestation of girls out of school

पिटे शोहदे ने छात्रा के पैरेंट्स पर किया हमला 

Thu, 01 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 01 Sep 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
case of molestation of girls out of school
अपराध - फोटो : demo
स्कूल के बाहर छेड़छाड़ करने वाले युवक को पीटने का मामला तूल पकड़ गया। बुधवार को सुबह युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्कूल पर पहुंच गया और मंगलवार को उसे पीटने वाले पिता को घेर लिया। उनके साथ धक्कामुक्की भी हुई। लेकिन वहां मौजूद अन्य पैरेंट्स भी इकट्ठा हो गए और उनके साथ कोई बड़ी घटना नहीं होने दी। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर सभी लोग इधर उधर हो गए। 
विज्ञापन


  मंगलवार को सेंट मैरी स्कूल के बाहर एक युवक को अभिभावकों ने छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पीट दिया था। बुधवार को सुबह लड़का अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंच गया। सब ने मिलकर युवक को पीटने वाले अभिभावक को घेर लिया। उसके साथ बदसलूकी की गई वे सभी बदला लेने की मूड से आए थे। लेकिन गनीमत रही कि वहां मौजूद अन्य पैरेंट्स भी बीच में कूद गए और उनका विरोध किया। छात्रा के पिता ने भी फोन करके अपने परिजनाें को बुला लिया।
विज्ञापन


काफी देर तक वहां गालीगलौच चलती रही। बेटियों को स्कूल छोड़ने आई महिलाएं भी इकट्ठा हो गईं। स्कूल के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी ने इस प्रकार की घटना का विरोध किया। उनका कहना था कि किसी की भी बेटी के साथ कुछ गलत होता है तो निश्चित ही वह कुछ न कुछ तो करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उन्होंने उसे पीट दिया तो परिजनों को लड़के को समझाना चाहिए ना कि उसका पक्ष लेना चाहिए। किसी तरह से झगड़े को रोका गया। इस दौरान किसी ने फोन करके पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद सभी चुपचाप खिसक लिए। छात्रा के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

हर स्कूल के बाहर खड़े मिलेंगे शोहदे 
मुरादाबाद। गर्ल्स स्कूलों के बाहर फालतू में खड़े हुए युवक आसानी से दिखाई दे जाएंगे। इनको लेकर अभिभावक भी चिंतित दिखाई देते हैं। पैरेंट्स कोशिश में रहते हैं कि वे खुद ही बेटियों का घर से स्कूल तक छोड़कर आए और लेने आएं। स्कूलों के बाहर खड़े हुए शोहदे छात्राओं के परेशान करते हुए पीछे पीछे चलते हैं। उन्हें परेशान करते हैं, लेकिन प्रशासन के पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है या फिर जानबूझकर अनजान बना रहता है। आए दिन होने वाले घटनाओं को लेकर पैरेंट्स चिंता में हैं, लेकिन प्रशासन की ओर ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जाता।  



किसी स्कूल के बाहर पुलिस नहीं
मुरादाबाद। कुछ समय पहले पुलिस की ओर से छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए गर्ल्स स्कूलों के बाहर कुछ दूरी पर पुलिस तैनात की गई थी। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन पुलिस को हटा लिया गया। अब माहौल फिर से उसी मोड़ पर आ गया है, लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी फिक्र नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed